RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 6 अप्रैल को एक अहम ऐलान किया। उन्होंने कहा कि UPI के यूजर्स अब बैंक के प्री-सैंक्शंड क्रेडिट लाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐलान की बहुत चर्चा है। लोग इसका अलग-अलग तरह से मतलब निकाल रहे हैं। उनके मन में कई सवाल हैं। जैसे-क्या कोई यूजर UPI के जरिए बैंक से लोन ले सकता है? क्या क्रेडिट लाइन और लोन एक ही चीज है? क्या UPI से लोन फैसिलिटी के लिए क्रेडिट कार्ड जरूरी नहीं है? आइए इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं। हम यह भी जानेंगे कि RBI के इस ऐलान से आपको क्या फायदा होगा।
