PM Kisan 20th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किस्त को लेकर किसानों के बीच इंतजार बढ़ता जा रहा है। खासकर, धन के रोपाई के सीजन में कई किसान बीज-खाद के लिए अपने खाते में योजना के पैसे आने का इंतजार कर रहे हैं।
इस योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल पात्र किसानों को तीन किस्तों में ₹6,000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करती है। अब तक 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब 20वीं किस्त की बारी है।
कब तक आ सकती है 20वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की पिछली यानी 19वीं किस्त फरवरी 2025 में आई थी। केंद्र सरकार हर 4 महीने में योजना की अगली किस्त जारी करती है। इस हिसाब से 20वीं किस्त को जून में आना था। लेकिन, जून के खत्म होने तक सरकार की ओर से 20वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ। कुछ तकनीकी कारणों के चलते इसमें देरी हो रही है।
ऐसे में माना जा रहा है कि अब पीएम किसान योजना की अगली किस्त जुलाई में आ सकती है। हो सकता है कि यह पैसा जुलाई के पहले ही हफ्ते में किसानों के खाते में आ जाए।
किन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ?
सरकार ने पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के लिए e-KYC, भूमि सत्यापन (land seeding) और आधार-बैंक अकाउंट लिंकिंग को अनिवार्य कर दिया है। जो भी किसान नीचे दी गई शर्तों को पूरा नहीं करेंगे, उन्हें अगली किस्त नहीं मिलेगी।
कुछ राज्यों ने ऐसे किसानों की सूची ब्लॉक कर दी है, जो योजना की पात्रता पर खरे नहीं उतरते।
कैसे चेक करें बेनिफिशियरी स्टेटस?
यहां आप पिछली किस्तों का स्टेटस और अगली किस्त की पात्रता देख सकेंगे। अगर इस लिस्ट में आपका नाम है, तो आपको 20वीं किस्त के 2000 रुपये मिल जाएंगे। अगर नाम नहीं है, तो फौरन संबंधित अधिकारी या जिला कृषि कार्यालय से संपर्क करें।
पीएम किसान के लिए e-KYC कैसे करें?
PM-KISAN योजना के तहत e-KYC करना बेहद जरूरी है, वरना अगली किस्त अटक सकती है। इसके लिए आप pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर 'e-KYC' विकल्प चुनें, फिर आधार नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए प्रक्रिया पूरी करें। अगर OTP से वेरिफिकेशन नहीं हो पा रहा हो, तो आप नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक आधारित e-KYC भी करवा सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके मोबाइल पर पुष्टि का मैसेज आ जाएगा।