आज के दौर में इलाज कराना महंगा होता जा रहा है। हॉस्पिटल में एडमिट होने की नौबत, आपकी बचत पर किसी डाके से कम नहीं है। ऐसे में स्वास्थ्य बीमा यानि हेल्थ इंश्योरेंस अब केवल परेशानी के दौर में काम आने वाला बैकअप प्लान नहीं रह गया है, बल्कि यह सोच-समझ कर किया गया निवेश है। महिलाओं, खास कर कि मांओं के लिए फुल हेल्थ कवरेज अचानक से आ खड़े होने वाले मेडिकल खर्च के लिए एक बड़ा शॉक एब्जॉर्बर है। इसके बिना परिवार का बजट खतरे में पड़ सकता है।
