Non-cumulative FD Scheme: फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) को टर्म डिपॉजिट भी कहा जाता है। देश में निवेश करने के लिए FD सबसे आसान तरीकों में से एक है। फिक्स्ड डिपॉजिट फेमस स्कीम है जिसमें लोगों को रिटर्न की गारंटी मिलती है। इसमें आपका पैसा नहीं खोता है। अगर आप भी अपने खर्चों और निवेश के लिए ऑप्शन तलाश रहे हैं तो मंथली, तिमाही और छमाही इंटरेस्ट मिलने वाली FD ऑप्शन में निवेश कर सकते हैं।
फिक्स्ड डिपॉजिट दो तरह के होते हैं। पहला होता है Cumulative FD और दूसरा Non-Cumulative FD जिसमें निवेशक निवेश कर सकते हैं। Cumulative FD में मैच्योरिटी अमाउंट प्रिंसीपल और इंटरेस्ट का अमाउंट जुड़कर मिलता है। Non-Cumulative FD में आप ये तय कर सकते हैं कि आपका इंटरेस्ट का अमाउंट मंथली, तिमाही या छमाही मिले।
कई बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और ICICI Bank इस तरह की Non-Cumulative एफडी स्कीम ऑफर करते हैं। यहां आपको बता दें कि इस तरह की एफडी में ब्याज Cumulative की तुलना में कम होता है। इसमें कंपाउंडिंग इंटरेस्ट का फायदा नहीं मिलता है। इसमें यही फायदा होता है कि आपको समय-समय पर लिक्विड कैश मिलता रहता है। इस पर लोन फेसिलिटी भी मिलती है। इसमें निवेश करने की कोई लिमिट नहीं होती है। आप इसमें जितना मर्जी पैसा निवेश कर सकते हैं।
बन जाता है मंथली कमाई का दूसरा जरिया
Non-Cumulative एफडी स्कीम उनके लिए बेस्ट है जिनके पास इनकम का और कोई सोर्स नहीं है। Cumulative में आपको रेगुलर इंटरेस्ट या इनकम नहीं मिलती है। सारा पैसा आपको मैच्योरिटी पर एक साथ मिलता है। Non-Cumulative FD में पैसा सेफ रहता है। आपको हर महीने इंटरेस्ट मिल सकता है, ये इनकम का बड़ा सोर्स भी बन सकता है जिनके पास कमाई का दूसरा जरिया नहीं है।