Get App

Petrol Diesel Price: क्या महंगा होने वाले हैं पेट्रोल-डीजल? कच्चे तेल पर ट्रंप की चेतावनी से मची हलचल

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। उस पर ट्रंप की रूस पर नई चेतावनी ने संकट और बढ़ा दिया है। एक्सपर्ट से जानिए क्या पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ सकते हैं।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 02, 2025 पर 6:11 PM
Petrol Diesel Price: क्या महंगा होने वाले हैं पेट्रोल-डीजल? कच्चे तेल पर ट्रंप की चेतावनी से मची हलचल
Petrol Diesel Price: भारत 40 से ज्यादा देशों से कच्चा तेल खरीदता है, इसलिए सप्लाई से ज्यादा चिंता कीमतें बढ़ने की हैं।

Petrol Diesel Price: अमेरिका और रूस के बीच तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी दिख रहा है। एक्सपर्ट का मानना है कि इससे ब्रेंट क्रूड की कीमतें 2025 के अंत तक $80–82 प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच सकती हैं। शॉर्ट टर्म ट्रेंड भी कीमतों में तेजी के संकेत दे रहे हैं। इससे यह भी चिंता उठ रहा है कि उपभोक्ताओं को महंगे पेट्रोल-डीजल की मार भी झेलनी पड़ सकती है।

अमेरिका का सख्त रूख बढ़ाएगा दाम

Ventura में कमोडिटीज और CRM प्रमुख एन एस रामास्वामी ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि अक्टूबर 2025 डिलीवरी वाला ब्रेंट क्रूड $72.07 से चढ़कर $76 के करीब पहुंच गया है और इसका मजबूत सपोर्ट $69 पर है। उनका अनुमान है कि यह साल के अंत तक $80–82 के दायरे में रह सकता है।

उन्होंने कहा, "अगर अमेरिका ने रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाए, तो वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित हो सकती है। इससे कीमतों में तेज उछाल आएगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें