World Diabetes Day: इंडिया दुनिया का डायबिटीज (Diabetes) कैपिटल बन चुका है। इसके बावजूद कई लोग इसे सिर्फ कॉमन लाइफ स्टाइल कंडिशन मानते हैं, जिसे आसानी से मैनेज किया जा सकता है। World Health Organization के मुताबिक, 18 साल से ज्यादा उम्र के मधुमेह से ग्रसित लोगों की संख्या इंडिया में 7.7 करोड़ है।
