YEIDA Residential Plot: नोएडा एयरपोर्ट के पास रेजिडेंशियल प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका है। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने सोमवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए नई रेजिडेंशियल प्लॉट योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत YEIDA ने 276 रेजिडेंशियल प्लॉट ऑफर किए हैं, जिनका साइज 200 वर्ग मीटर है। ये प्लॉट एयरपोर्ट के पास सेक्टर-18 में स्थित हैं। यहां अभी डेवलपमेंट का काम चल रहा है। इस योजना का प्लॉट अलॉटमेंट लॉटरी ड्रॉ के जरिये किया जाएगा।
