Get App

यस बैंक ने सैलरी और मर्चेंट अकाउंट में किए बड़े बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम

YES बैंक 1 अक्टूबर 2025 से सैलरी, डिफेंस और मर्चेंट अकाउंट्स के लिए नए फीस नियम लागू करेगा। इसमें डेबिट कार्ड, ATM, चेक, ECS और कैश ट्रांजैक्शन के चार्ज शामिल हैं, साथ ही न्यूनतम बैलेंस और शुल्क छूट की शर्तें भी तय की गई हैं। जानिए डिटेल्स।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 01, 2025 पर 2:29 PM
यस बैंक ने सैलरी और मर्चेंट अकाउंट में किए बड़े बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम
Smart Salary Advantage अकाउंट होल्डर्स को RuPay डेबिट कार्ड ₹199 की जॉइनिंग फीस पर मिलेगा।

प्राइवेट सेक्टर के YES बैंक ने सैलरी और डिफेंस से जुड़े अकाउंट के लिए फीस स्ट्रक्चर में बदलाव की घोषणा की है। नया शेड्यूल ऑफ चार्जेस 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगा। इसका असर Smart Salary अकाउंट्स और Yes Vijay अकाउंट्स के ग्राहकों पर पड़ेगा। इसमें एडवांटेज, एक्सक्लूसिव, डिफेंस पेंशन और अग्निवीर वेरिएंट शामिल हैं।

Smart Salary अकाउंट्स

नए नियमों के तहत Smart Salary Advantage अकाउंट होल्डर्स को RuPay डेबिट कार्ड ₹199 की जॉइनिंग फीस पर मिलेगा। वहीं Smart Salary Exclusive और उससे ऊपर के वेरिएंट्स को Engage या Explore डेबिट कार्ड दिए जाएंगे। जॉइनिंग और रिन्यूअल फीस तभी माफ होगी जब ग्राहक ₹10,000 की न्यूनतम मासिक सैलरी क्रेडिट या एवरेज मंथली बैलेंस (AMB) बनाए रखेंगे।

अन्य बैंकों के एटीएम पर प्रति माह मेट्रो शहरों में तीन और नॉन-मेट्रो में पांच ट्रांजैक्शन फ्री रहेंगे। इसके बाद प्रत्येक फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹23 और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹10 शुल्क लगेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैश विदड्रॉल पर ₹150 और बैलेंस इन्क्वायरी पर ₹20 का चार्ज लगेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें