YES Bank क्रेडिट कार्ड के बदलेंगे नियम, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए चार्ज

YES Bank ने अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए कुछ नियमों में बदलाव करने का ऐलान किया है। बैंक के मुताबिक ये नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। बदलाव मुख्य रूप से यूटिलिटी बिल पेमेंट, ट्रांसपोर्टेशन खर्च और डिजिटल वॉलेट लोडिंग से जुड़े हैं

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 11:38 AM
Story continues below Advertisement
YES Bank ने अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए कुछ नियमों में बदलाव करने का ऐलान किया है।

YES Bank ने अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए कुछ नियमों में बदलाव करने का ऐलान किया है। बैंक के मुताबिक ये नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। बदलाव मुख्य रूप से यूटिलिटी बिल पेमेंट, ट्रांसपोर्टेशन खर्च और डिजिटल वॉलेट लोडिंग से जुड़े हैं।

बैंक ने फीस की दर में कोई बदलाव नहीं किया है। पहले की तरह ही 1% चार्ज और उस पर GST लगेगा, लेकिन अब कई कैटेगरी में खर्च की लिमिट बढ़ा दी गई है। इसका मतलब है कि ग्राहक पहले से ज्यादा खर्च कर सकेंगे और उसके बाद ही चार्ज लगेगा।

यूटिलिटी बिल पर नई लिमिट


बिजली, पानी और गैस जैसे यूटिलिटी बिल के भुगतान पर अब नई लिमिट लागू होगी। अगर एक बिलिंग साइकिल में खर्च तय लिमिट से ज्यादा हो जाता है, तो उस पर 1% चार्ज और GST लगाया जाएगा।

YES Private Credit Card: 1 लाख रुपये तक

Marquee, Reserv जैसे प्रीमियम कार्ड: 50,000 रुपये तक

अन्य YES Bank क्रेडिट कार्ड: 25,000 रुपये तक

इन लिमिटओं से ज्यादा खर्च होने पर एक्स्ट्रा अमाउंट पर चार्ज लगेगा।

टोल और ब्रिज फीस का नाम बदला

टोल और ब्रिज से जुड़े ट्रांजैक्शन अब क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में ट्रांसपोर्टेशन फीस के नाम से दिखाई देंगे।

अगर महीने में इन पर खर्च तय लिमिट से ज्यादा हो जाता है, तो उस पर 1% चार्ज और GST देना होगा।

नई लिमिट

प्रीमियम कार्ड: 75,000 रुपये

अन्य कार्ड: 50,000 रुपये

हालांकि किसी एक ट्रांजैक्शन पर अधिकतम चार्ज 5,000 रुपये तक ही होगा।

वॉलेट में पैसे डालने पर चार्ज

अगर कोई ग्राहक क्रेडिट कार्ड से किसी थर्ड-पार्टी डिजिटल वॉलेट में पैसा डालता है, तो उस पर भी नियम तय किए गए हैं।

2,000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं

2,000 रुपये से ज्यादा होने पर 1% चार्ज और GST लगेगा

यह चार्ज भी अधिकतम 5,000 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन तक सीमित रहेगा।

ग्राहकों के लिए क्या मतलब

इन बदलावों से क्रेडिट कार्ड यूजर्स को थोड़ा फायदा मिल सकता है। क्योंकि अब यूटिलिटी और ट्रांसपोर्टेशन खर्च की लिमिट बढ़ा दी गई है, इसलिए ग्राहक पहले से ज्यादा भुगतान बिना एक्स्ट्रा चार्ज के कर सकेंगे। हालांकि तय लिमिट पार करने पर पहले की तरह ही चार्ज लागू होगा, इसलिए कार्ड इस्तेमाल करते समय ग्राहकों को अपने खर्च पर नजर रखना जरूरी होगा।

Gold Silver Price Today : MCX पर सोना 1% से ज्यादा टूटा, जानिए कमोडिटीज में आज कहां हो सकती है कमाई

0

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।