Yes Bank FD Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक Yes Bank ने हाल में Fixed Deposit पर ब्याज दरों में रिवीजन किया था। बैंक 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर कुछ पीरियड वाली एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया था। Yes Bank ने ये दरें 21 नवंबर 2023 को लागू की थी। ब्याज दरों में रिवीजन के बाद यस बैंक अब सात दिनों से दस साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3.25% से 7.75% और सीनियर सिटीजन को 3.75% से 8.25% के बीच ब्याज दरों को ऑफर कर रहा है। बैंक ने एक साल में मैच्योर होने वाली एफडी और एक साल से 18 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है।
