Yes Bank Saving Account Interest Rate: YES बैंक ने अपने बचत खातों (Savings Accounts) पर ब्याज दरों में कटौती की है। यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर उसे 6 प्रतिशत करने के बाद लिया गया है। नई दरें आज 21 अप्रैल 2025 से लागू होंगी। इससे पहले Yes Bank ने एफडी पर ब्याज दरों को घटाया था।
सेविंग अकाउंट की नई ब्याज दरें
10 लाख रुपये तक के अमाउंट पर अब 3 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा।
10 लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक के खातों पर 3.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।
25 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक के अमाउंट पर 4 प्रतिशत का ब्याज लागू होगा।
50 लाख रुपये से 100 करोड़ रुपये तक के अमाउंट पर 5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।
YES बैंक के सीईओ प्रशांत कुमार ने बताया कि यह फैसला 17 अप्रैल को बैंक की लायबिलिटी कमेटी की बैठक में लिया गया। उन्होंने कहा कि ये RBI की दरों को ध्यान में रखकर की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2025–26 में बैंक 12 से 15 प्रतिशत लोन ग्रोथ का टारगेट लेकर चल रहा है, जबकि जमा अमाउंट में इससे थोड़ी अधिक बढ़ोतरी की उम्मीद है ताकि क्रेडिट-टू-डिपॉजिट (CD) रेशियो बैलेंस रह सके। बैंक इस अनुपात को 86 प्रतिशत से घटाकर 85 प्रतिशत लाने की योजना बना रहा है। बैंक ने यह भी कहा कि कुछ ग्राहकों के लिए MIBOR लिंक्ड सेविंग अकाउंट्स भी उपलब्ध हैं, जिनकी दरें समय-समय पर बदली जा सकती हैं।
प्राइवेट सेक्टर बैंक Yes Bank ने 1 अप्रैल 2025 को एफडी पर इंटरेस्ट रेट को घटा दिया था। बैंक ने अपनी कुछ पीरियड की एफडी पर इंटरेस्ट रेट को 0.25 फीसदी घटाया था।
एफडी रेट्स (Yes Bank FD Rates)
7 दिन से 14 दिन: 3.25 प्रतिशत (आम जनता)/ 3.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)
15 दिन से 45 दिन: 3.70 फीसदी (आम जनता)/ 4.20 फीसदी (सीनियर सिटीजन)
46 दिन से 90 दिन: 5 फीसदी (आम जनता)/ 4.60 फीसदी (सीनियर सिटीजन)
91 दिन से 120 दिन: 5 फीसदी (आम जनता)/ 5.25 फीसदी (सीनियर सिटीजन)
121 दिन से 180 दिन: 5 फीसदी (आम जनता)/ 5.50 फीसदी (सीनियर सिटीजन)
181 दिन से 271 दिन: 6.25 प्रतिशत (आम जनता)/ 6.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)
272 दिन से 1 साल से कम: 6.50 प्रतिशत (आम जनता)/ 7 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)
1 साल से एक साल 24 महीने से कम: 7.75 फीसदी (आम जनता)/ 8.25 फीसदी (सीनियर सिटीजन)
24 महीने 1 दिन से 36 महीने से कम: 7.25 प्रतिशत (आम जनता) / 7.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)
36 महीने से 60 महीने: 7.25 फीसदी (आम जनता)/ 8 फीसदी (सीनियर सिटीजन)।
60 महीने: 7.25 फीसदी (आम जनता)/ 8 फीसदी (सीनियर सिटीजन)
60 महीने 1 दिन से 120 महीने: 7 फीसदी (आम जनता)/ 7.75 फीसदी (सीनियर सिटीजन)