क्या आप करोड़पति (Crorepati) बनना चाहते हैं? अगर हां तो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इसके लिए बड़ा निवेश करने से ज्यादा जरूरी है अनुशासन। दूसरा यह है कि आपको सही जगह निवेश करना होगा। तीसरा यह कि आपको लंबे समय तक निवेश करते रहना होगा।

क्या आप करोड़पति (Crorepati) बनना चाहते हैं? अगर हां तो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इसके लिए बड़ा निवेश करने से ज्यादा जरूरी है अनुशासन। दूसरा यह है कि आपको सही जगह निवेश करना होगा। तीसरा यह कि आपको लंबे समय तक निवेश करते रहना होगा।
आप म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds) की स्कीम में निवेश कर सकते हैं। पिछले कुछ सालों में इनवेस्टमेंट के विकल्प के रूप में एमएफ स्कीमों की लोकप्रियता बढ़ी है। इसकी वजह यह है कि इनमें Systematic Investment Plan (SIP) के जरिए निवेश करना बहुत आसान है। यह आपको थोड़े-थोड़े पैसे नियमित रूप से निवेश करने की सुविधा देता है। इस वजह से कम पैसे वाले लोग भी हर महीने कुछ पैसे SIP के जरिए म्यूचुअल फंड्स की स्कीमों में लगा सकते हैं।
निवेश का एक फॉर्मूला है 15X15X15। यह फॉर्मूला बहुत आसान है। इस रूल के हिसाब से आप एक करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं। इसमें आपको म्यूचुअल फंड की ऐसी स्कीम में मंथली 15,000 रुपये का निवेश 15 साल तक करना होगा, जिसका सालाना रिटर्न 15 फीसदी हो। इसमें बड़ा हाथ कंपाउंडिंग रिटर्न का हाथ है।
छोटी अवधि में सालाना 15 फीसदी रिटर्न हासिल करना आसान नहीं है। लेकिन, लंबी अवधि में यह मुमकिन है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयरों या म्यूचुअल फंड्स में लंबी अवधि के निवेश से शानदार रिटर्न मिलता है। लंबी अवधि में रिटर्न पर मार्केट के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता है। दूसरा पावर ऑफ कंपांडिंग की वजह से SIP का रिटर्न एकमुश्त निवेश के मुकाबले काफी ज्यादा रहता है।
हर महीने SIP के रास्ते आप 15,000 रुपये के निवेश से करोड़पति बनने के सफर की शुरुआत कर सकते हैं। अगर आप हर साल मंथली निवेश को थोड़ा-थोड़ा बढ़ाते रहे तो 15 साल बाद आपका फंड एक करोड़ रुपये से काफी ज्यादा होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो हर साल सैलरी इंक्रिमेंट के बाद आप निवेश का अमाउंट बढ़ा सकते हैं। इससे आपके ऊपर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ेगा।
आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप निवेश के मामले में पूरी तरह से अनुशासन बरतें। 15 साल तक आपको निवेश मिस नहीं करने का ख्याल रखना होगा। निवेश मिस करने पर आपका टारगेट मिस कर सकता है। अगर किसी वजह से एक-दो सिप पेमेंट मिस भी हो जाए तो भी आपको अपने निवेश को कंटीन्यू रखना होगा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।