Zerodha के सीईओ निखिल कामत (Nikhil Kamath) ने लोगों को एक नए तरह के स्कैम के बारे में सावधान किया है। इसे 'pig butchering scam' बताया जा रहा है। कामत ने कहा है कि अब तक लोगों को इस स्कैम की वजह से हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इस स्कैम में घोटालेबाज पहले अपने शिकार का भरोसा हासिल करने की कोशिश करते हैं। उसके बाद उन्हें अपने ट्रैप में फंसा लेते हैं। इस स्कैम में लोगों को ठगने के लिए कई तरीके अपनाएं जाते हैं। नौकरी के झूठे ऑफर्स, क्रिप्टो में फेक इनवेस्टमेंट और बहुत ज्यादा रिटर्न देने वाली इनवेस्टमेंट स्कीमें शामिल हैं। ज्यादातर ऐसे निवेशक इस स्कैम का शिकार बनते हैं जो जल्द दूसरों पर भरोस कर लेते हैं।
