Get App

Zerodha के CEO नितिन कामत ने क्यों कहा- स्कूल से ही बच्चों को देना चाहिए फाइनेंशियल और पैसा निवेश करने का ज्ञान

नितिन कामत (Nitin Kamath) का मानना ​​​​है कि स्कूलों में छात्रों को पैसा निवेश (Money Investment) करने की मूल बातें सिखानी चाहिए। ये ठीक वैसे ही होना चाहिए जैसे कि फिजिक्स और केमिस्ट्री के फॉर्मूला याद कराए जाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 17, 2022 पर 2:00 PM
Zerodha के CEO नितिन कामत ने क्यों कहा- स्कूल से ही बच्चों को देना चाहिए फाइनेंशियल और पैसा निवेश करने का ज्ञान
Zerodha के CEO नितिन कामत ने अपनी तरफ से भी शिक्षा मंत्रालय की इसमें मदद करने की पेशकश दी

ज़ेरोधा (Zerodha) के CEO नितिन कामत (Nitin Kamath) कई मौकों पर ये जोर देते आए हैं कि किसी भी शख्स को फाइनेंशियल समझ या ज्ञान (Financial Knowledge) उसकी उम्र के शुरुआती दौर से ही मिलना चाहिए। उनका मानना ​​​​है कि स्कूलों में छात्रों को पैसा निवेश (Money Investment) करने की मूल बातें सिखानी चाहिए। ये ठीक वैसे ही होना चाहिए जैसे कि फिजिक्स और केमिस्ट्री के फॉर्मूला याद कराए जाते हैं।

शुक्रवार को एक ट्वीट में, नितिन कामत ने संसद में बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें ये कहते सुना गया कि कई युवा भारतीय फाइनेंशियल मैनेजमेंट स्किल्स की समझ नहीं रखते थे।

क्लिप में सूर्या ने कहा, "औपचारिक स्कूली शिक्षा में हमारे पास वित्तीय साक्षरता नहीं है।" उन्होंने कहा कि अगर छात्रों को स्कूलों और कॉलेजों में बेसिक फाइनेंशियल स्किल्स सिखाई जाती है, तो वे अपने जीवन में बेहतर ढंग से योजना बना सकते हैं और धोखाधड़ी वाली योजनाओं से भी बच सकते हैं।

सूर्या ने शिक्षा मंत्रालय से मनी मैनेजमेंट को स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई का हिस्सा बनाने पर विचार करने का आग्रह किया। कामत ने भी इस तर्क का समर्थन किया, और अपनी तरफ से मंत्रालय की इसमें मदद करने की पेशकश दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें