Zomato ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को देगा गर्भावस्था के लिए इंश्योरेंस, इतना मिलेगा कवरेज

Zomato: फूड डिलीवरी एग्रीगेटर जोमैटो (Zomato) ने अपनी महिला डिलीवरी पार्टनर्स के लिए नई सर्विस शुरू की है। जोमैटो ने ने अपनी महिला डिलीवरी पार्टनर्स के लिए मेटरनिटी इंश्योरेंस प्लान शुरू किया है। जोमैटो की इस पहला का उद्देश्य महिला डिलीवरी पार्टनर्स को बेहतर माहौल और गर्भावस्था के दौरान जरूरी सहायता देना है

अपडेटेड Oct 27, 2023 पर 3:05 PM
फूड डिलीवरी एग्रीगेटर Zomato ने अपनी महिला डिलीवरी पार्टनर्स के लिए नई सर्विस शुरू की

Zomato: फूड डिलीवरी एग्रीगेटर जोमैटो (Zomato) ने अपनी महिला डिलीवरी पार्टनर्स के लिए नई सर्विस शुरू की है। जोमैटो ने ने अपनी महिला डिलीवरी पार्टनर्स के लिए मेटरनिटी इंश्योरेंस प्लान शुरू किया है। जोमैटो की इस पहला का उद्देश्य महिला डिलीवरी पार्टनर्स को बेहतर माहौल और गर्भावस्था के दौरान जरूरी सहायता देना है। ये इंडस्ट्री में इस तरह का किया गया पहला प्रयास है।

इन महिला कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

कंपनी के इंश्योरेंस प्लान के जरिये प्रेगनेंसी से जुड़े खर्च दिये जाएंगे। इसमें डिलीवरी और उससे जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी का खर्च भी शामिल होगा। फूड डिलीवरी कंपनी ने मातृत्व बीमा कवरेज (Maternity Insurance Coverage) देने के लिए ACKO के साथ साझेदारी की है। वे महिला डिलीवरी पार्टनर जिन्होंने जोमैटो प्लेटफॉर्म पर 1,000 डिलीवरी पूरी की हैं और जो पिछले साठ दिनों से मातृत्व बीमा योजना के नोटिफिकेशन की तारीख से सक्रिय हैं, उन्हें इस बीमा कवरेज के लिए पात्र माना जाएगा।


डिलीवरी के लिए मिलेगा इतना इंश्योरेंस कवरेज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जोमैटो के फूड डिलीवरी सीईओ राकेश रंजन ने एक बयान में कहा कि महिला वर्कर्स के लिए मातृत्व बीमा योजना लॉन्च करके, हमारा लक्ष्य अपने पार्टनर्स को प्रेगनेंसी के दौरान एक्स्ट्रा सहायता देना है। ये उनके काफी काम आएगा। उन्हें एक फाइनेंशिलय हेल्प मिलेगी। यह बीमा योजना नॉरमल डिलीवरी के समय 25,000 रुपये, सी-सेक्शन जन्म के लिए 40,000 रुपये और गर्भपात और  सर्विस भी शुरू की थी। इससे पहले जोमैटो ने डिलीवरी पार्टनर्स के लिए मेडिकल कवरेज, एम्बुलेंस सर्विस, एक्सीडेंट इंश्योरेंस आदि की सर्विस भी शुरू की थी।

Maruti Suzuki Q2 Result: 80% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में 24% का उछाल, शानदार नतीजे से शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।