2nd Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह के मंगलवार हनुमान जी को अत्यंत प्रिय हैं। माना जाता है कि इसी माह में अपने ईष्ट प्रभु श्रीराम से उनकी प्रथम भेंट हुई थी। इसलिए ये पूरा महीना उनको बेहद प्रिय है। यूं तो हनुमान जी की पूजा हर मंगलवार को करना फलदायी मानी जाती है। लेकिन ज्येष्ठ माह के मंगलवार को अलग ही महत्व है। तभी तो इसके मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। इस दिन मंदिरों में सुबह से ही हनुमान भक्तों की धूम रहती है। भक्त वत्सल हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त बहुत प्रयत्न करते हैं। माना जाता है कि हनुमान जी अपने भक्तों की हर कष्ट और संकट से रक्षा करते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस दिन राशिनुसार हनुमान जी की पूजा करने से दोगुना फल की प्राप्ति होती है। आइए जानें आपकी राशिनुसार आज कैसे करनी चाहिए संकटमोचन की पूजा
