Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण अब से कब कुछ ही देर में शुरू होगा। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में भी दिखाई देगा। इस ग्रहण की खास बात ये है कि भारत में चंद्रमा का उदय ग्रहण काल में ही होगा। यानी ग्रहण दोपहर 3.20 बजे शुरू होगा, लेकिन भारत में चंद्रोदय शाम को लगभग 6 बजे के आसपास होगा, जिस समय चंद्रमा ग्रहण युक्त होगा। इस तरह भारत में इस ग्रहण को समापन से कुछ समय पहले बस कुछ मिनटों के लिए ही देखा जा सकेगा। हालांकि देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में चंद्र ग्रहण का पूर्णता वाला कुछ भाग दिखाई दे सकता है।
