Adhik Maas 2026: अधिक मास हर तीन साल में आता है। यह हिंदू कैलेंडर का अतिरिक्त महीना है, जो किसी हिंदू माह के बीच में जुड़ता है। इसके प्रभाव से उस माह की अवधि बढ़ जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को इस माह का स्वामी माना गया है। इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। अधिक मास में मांगलिक कार्य नहीं होते, लेकिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य के लिए यह महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल ज्येष्ठ माह में अधिक मास लगा है, जो 17 मई से 15 जून 2026 तक रहेगा।
