Adhik Maas 2026: हिंदू वर्ष 2083 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार संवत 2083 12 की जगह 13 महीनों का होगा। इस अतिरिक्त महीने को अधिक मास, पुरुषोत्तम मास या मलमास भी कहते हैं। हिंदू कैलेंडर में इसका खास महत्व है। यह अतिरिक्त महीना लगभग हर तीन साल में एक बार आता है ताकि चांद पर आधारित हिंदू कैलेंडर और सूर्य वर्ष के बीच के अंतर को संतुलित किया जा सके। भक्त इस समय को आध्यात्मिक रूप से शक्तिशाली मानते हैं और इसे पूजा, दान और धार्मिक कामों के लिए समर्पित करते हैं।
