Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया की तिथि हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र मानी जाती है। यह दिन इतना पवित्र है कि इस दिन बिना शुभ मुहूर्त देखे कोई भी शुभ काम किया जा सकता है। इस तिथि पर पूरे दिन अबूझ मुहूर्त रहता है। यानी आप बिना सोचे-समझे नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। यही वजह है कि लोग इस दिन घर, जमीन, वाहन या सोना-चांदी आदि की खरीदारी करते हैं।
