Get App

Akshaya Tritiya 2026 Buying Gold: तो इसलिए अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना मानते हैं शुभ, जानें अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का क्या है मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2026 Buying Gold: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को अत्यंत शुभ और प्रभावशाली तिथियों में से एक माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन अर्जित पुण्य का फल कभी नष्ट नहीं होता है। आइए जानें इस दिन सोना क्यों खरीदत हैं और सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2026 पर 10:21 PM
Akshaya Tritiya 2026 Buying Gold: तो इसलिए अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना मानते हैं शुभ, जानें अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का क्या है मुहूर्त
अक्षय तृतीया का अर्थ है, वह तृतीया तिथि, जिसका क्षय यानी नाश न हो।

Akshaya Tritiya 2026 Buying Gold: अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन अर्जित पुण्य कर्मों का फल कभी खत्म नहीं होता है, इसलिए इसे अक्षय तृतीया कहते हैं। इस तिथि को अबूझ मुहूर्त भी मानते हैं, क्योंकि इस दिन कोई भी शुभ या नया काम करने के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है।

इस दिन को लोग मांगलिक कार्य के अलावा नया काम करने के लिए भी शुभ माना जाता है। इसलिए लोग नया घर, नई गाड़ी या नया कारोबार शुरू करने के लिए इस तिथि को चुनते हैं। यह साल की सबसे पावन और प्रभावशाली तिथियों में से एक मानी जाती है। इस दिन किसी भी रूप में सोना खरीदने की भी मान्यता है। लेकिन इसका कारण बहुत से लोग नहीं जानते हैं। आइए जानें इस दिन सोना खरीदने का धार्मिक और व्यावहारिक कारण क्या है?

कब है अक्षय तृतीया?

इस साल वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे शुरू होकर 20 अप्रैल को सुबह 07:27 बजे समापत होगी। इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को होगी।

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ समय

रविवार, 19 अप्रैल, 2026 को सुबह 10:49 बजे से 20 अप्रैल को प्रात:काल 05:51 बजे तक

सोना खरीदने का धार्मिक महत्व

सब समाचार

+ और भी पढ़ें