Get App

Amla Navami 2025: आंवला नवमी आज, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर लाएं ये 5 चीजें

Amla Navami 2025: आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आंवला नवमी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन किए गए व्रत और दान का अक्षय पुण्य मिलता है। इस दिन कुछ चीजें घर लाना भी बहुत शुभ होता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 31, 2025 पर 10:27 AM
Amla Navami 2025: आंवला नवमी आज, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर लाएं ये 5 चीजें
अक्षय नवमी पर कई विशेष वस्तु खरीदना फलदायी माना गया है।

Amla Navami 2025: आज आंवला नवमी का व्रत और पूजन किया जाएगा। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को होता है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। इसके नीचे बैठकर दान करने, योग्य ब्राह्मण को भोजन कराने और स्वयं भी भोजना करना बहुत शुभ माना जाता है। भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव को समर्पित ये दिन हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। आंवला नवमी को अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन किए गए व्रत और पूजन का अक्षय फल प्राप्त होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सतयुग का आरंभ इसी दिन से हुआ था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ चीजें घर में लाने से लक्ष्मी माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानें इस साल आंवला नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा और किन चीजों को घर में लाने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

आंवला नवमी तिथि

पंचांग के अनुसार, 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शुरू होकर 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 03 मिनट पर समाप्त होगी। इसके बाद कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि शुरू होगी। उदयातिथि के अनुसार 31 अक्टूबर को आंवला नवमी मनाई जाएगी।

अक्षय नवमी शुभ समय

इस अक्षय नवमी पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन वृद्धि योग और रवि योग बन रहा है। वृद्धि योग सुबह 6:17 बजे से प्रभावी होगा। यह समृद्धि और उन्नति देने वाला माना जाता है। इसी तरह रवि योग में किए गए कार्य सफल माने जाते हैं और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। इसके अलावा, शिववास योग भी बना है, जो पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए बहुत फलदायी माना जाता है।

ये चीजें खरीदना होता है शुभ

अक्षय नवमी का दिन अक्षय तृतीया की तरह ही शुभ माना जाता है। इस दिन कई विशेष वस्तु खरीदना फलदायी माना गया है। यह तिथि केवल व्रत और पूजन के लिए ही नहीं, बल्कि शुभ वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी बहुत अच्छी होती है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुएं घर में स्थायी समृद्धि और लक्ष्मी कृपा का आशीर्वाद लेकर आती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें