Anant Chaturdashi 2025: हर साल भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 6 सितंबर के दिन मनाया जाएगा। इस दिन को अनंत चौदस और गणपति विसर्जन के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन 10 दिनों के गणेश उत्सव के बाद बप्पा अपने भक्तों से विदा लेते हैं। इसके अलावा, अनंत चतुर्दशी का दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को भी समर्पित होता है। माना जाता है कि इस दिन 14 गांठों वाला अनंत सूत्र अपनी दाहिने हाथ पर बांधने वाले अपने भक्तों को भगवान विष्णु बैकुंठ लोक में स्थान देते हैं।
