Anant Chaturdashi 2025 Sutra: अनंत चतुर्दशी का पर्व हर साल भाद्रपद मास की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल इसे 6 सितंबर, शनिवार के दिन मनाया जाएगा। यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है और दहिने हाथ की कलाई पर 14 गांठों वाला अनंत सूत्र बांधा जाता है। अनंत सूत्र में लगाई जाने वाली 14 गांठें 14 लोकों का प्रतीक होती हैं, जिन्हें भगवान विष्णु ने आज के दिन बनाया था। भगवान विष्णु ने इन लोकों के संरक्षण और पालन के लिए 14 रूपों में अवतार लिया था।