Anant Chaturdashi 2025: आज अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इसके लिए भक्त आज व्रत और पूजा करते हैं। यह व्रत भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु ने 14 लोक बनाए थे और उनके पालन और संरक्षण के लिए 14 अवतार लिए थे। इसलिए आज भगवान के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है। भक्त आज पूजा करने के बाद अपने हाथ पर अनंत सूत्र भी बांधते हैं। शास्त्रों में इसका बहुत महत्व बताया गया है। महिलाएं इस अनंत सूत्र को बाईं कलाई पर बांधती हैं, जबकि पुरुष दाहिनी कलाई पर इसे धारण करते हैं। आज के दिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए भी विशेष पूजा की जाती है। आज के दिन इन 5 जगहों पर दीपक जलाने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।