April Amavasya 2026: हिंदू कैलेंडर का दूसरा महीना वैशाख आज से शुरू हो चुका है। प्रत्येक हिंदू महीनों की तरह इसमें भी अमावस्या तिथि आएगी, जिसे वैशाख अमावस्या या सतुवाई अमावस्या के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित होती है। इसलिए अमावस्या के दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए दान, तर्पण और श्राद्ध करने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि अमावस्या तिथि पर गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान करने से पापों का शमन होता है और जीवन में सकारात्मकता है। वैशाख अमावस्या के दिन सत्तू का दान और सेवन करने का विशेष महत्व है। इसीलिए इसे सतुवाई अमावस्या भी कहते हैं। आइए जानें इस साल ये अमावस्या किस दिन मनाई जाएगी और इस दिन क्या काम नहीं करने चाहिए?
