भारतीय परंपरा में हर काम का एक सही समय तय किया गया है। पूजा-पाठ से लेकर खाने और खरीदारी तक, सब कुछ एक नियम के अनुसार होता है। खासतौर पर संध्याकाल यानी सूर्यास्त का समय बहुत खास माना जाता है। ये वो समय होता है जब दिन की ऊर्जा खत्म होती है और रात की ऊर्जा शुरू होती है। हमारे पूर्वजों का मानना है कि इस समय वातावरण में नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं। इसलिए कुछ चीजों को इस समय घर लाना अशुभ माना गया है। ऐसा सिर्फ धार्मिक कारणों से नहीं, बल्कि मानसिक और ऊर्जा संतुलन के नजरिए से भी समझा जाता है।
