Credit Cards

Guru Purnima 2025: 10 जुलाई को खुल रहा है आत्मज्ञान का द्वार, ये 1 मंत्र बदल सकता है आपकी किस्मत!

Guru Purnima 2025: आज 10 जुलाई 2025 को देशभर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन गुरु के प्रति सम्मान, आभार और समर्पण व्यक्त करने का प्रतीक है। लोग अपने गुरु को याद कर आशीर्वाद लेते हैं और आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प करते हैं

अपडेटेड Jul 10, 2025 पर 10:05 AM
Story continues below Advertisement
Guru Purnima 2025: गुरु को यथाशक्ति दान-दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लें।

आज 10 जुलाई 2025 को पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। ये दिन आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आता है और इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है, क्योंकि आज ही के दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। वेदव्यास जी ने वेदों का विभाजन किया, 18 पुराणों और महाभारत जैसे महान ग्रंथों की रचना की। इस दिन लोग अपने गुरु के चरणों में शीष झुकाकर आभार व्यक्त करते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। गुरु को जीवन का मार्गदर्शक और आत्मज्ञान की ओर ले जाने वाला दीपक माना जाता है।

यही वजह है कि ये दिन ज्ञान, साधना और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। देशभर में लोग इस दिन पूजा, व्रत, दान और गुरु स्मरण जैसे धार्मिक कार्य करते हैं और अपने जीवन में अध्यात्म और सकारात्मकता का संकल्प लेते हैं।

आज का पंचांग और पूजन मुहूर्त

  • पूर्णिमा तिथि आरंभ: 10 जुलाई 2025, रात 1:36 बजे
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त: 11 जुलाई 2025, रात 2:06 बजे
  • व्रत व पूजन तिथि: 10 जुलाई (उदया तिथि अनुसार)


शुभ योग:

इंद्र योग और वैधृति योग का शुभ संयोग

चौघड़िया मुहूर्त: सुबह 5:31 से 7:15 तक

अभिजीत मुहूर्त: 11:59 AM – 12:54 PM

विजय मुहूर्त: 2:45 PM – 3:40 PM

ब्रह्म मुहूर्त (स्नान-दान के लिए): सुबह 4:10 – 4:50

क्यों है गुरु पूर्णिमा आत्मज्ञान का सबसे शुभ दिन?

गुरु सिर्फ शिक्षक नहीं होते, वे जीवन के मार्गदर्शक, अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले ज्ञानदीप होते हैं। वे ही हमें गोविंद  यानी परमात्मा तक पहुंचने का मार्ग दिखाते हैं। यही कारण है कि इस दिन को आत्मबोध और साधना का सर्वोत्तम अवसर माना गया है।

जब भगवान भी बने शिष्य

ये पर्व और भी पावन हो जाता है जब हम जानते हैं कि स्वयं भगवानों ने भी गुरुओं के चरणों में शीष नवाया:

  • भगवान राम – ऋषि वशिष्ठ और विश्वामित्र से शिक्षा ली
  • श्रीकृष्ण – गुरु सांदीपनि के शिष्य बने
  • हनुमान जी – सूर्य देव को गुरु बनाया
  • दत्तात्रेय – 24 जीव-जंतुओं को अपना गुरु माना
  • वेदव्यास जी – स्वयं गुरु परंपरा के आधार स्तंभ

गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें पूजा?

घर में पूजन विधि:

  • प्रातः स्नान कर सूर्य को जल अर्पित करें
  • गंगाजल मिलाकर स्नान करें (यदि नदी स्नान संभव न हो)
  • वेदव्यास जी की प्रतिमा या चित्र का पूजन करें
  • वेद, भागवत या गीता पाठ करें
  • लक्ष्मी-नारायण का पूजन कर घी का दीपक जलाएं
  • शाम को सत्यनारायण कथा व लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें
  • रात में चंद्रमा को अर्ध्य दें

गुरु पूजन विधि:

  • गुरु को ऊंचे आसन पर बैठाकर पुष्प, चंदन, फल अर्पित करें
  • चरण पादुका की पूजा करें (यदि गुरु सशरीर न हों तो चित्र का पूजन करें)
  • 108 बार 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः' बीज मंत्र का जाप करें
  • यथाशक्ति गुरु को दक्षिणा व उपहार दें

अगर गुरु नहीं हैं तो क्या करें?

यदि आपके जीवन में कोई गुरु नहीं है, तो इस दिन किसी श्रेष्ठ ग्रंथ जैसे श्रीमद्भगवद्गीता को गुरु मानकर उसका पाठ प्रारंभ करें। या फिर किसी ब्रह्मलीन संत की पादुका या चित्र की पूजा करके गुरुतत्त्व का आह्वान करें। यह दिन दीक्षा लेने के लिए भी बेहद शुभ माना गया है।

करें ये विशेष पुण्य कार्य

धार्मिक ग्रंथों का दान

अन्न, वस्त्र, चप्पल और छाता दान करें

गौशाला में हरी घास व अनाज दान करें

गरीबों को भोजन व राशन वितरित करें

भगवान विष्णु को पीले फूल, हल्दी, और मां लक्ष्मी को लाल चंदन, श्रृंगार अर्पित करें

श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग तुलसी के साथ लगाएं

हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें

वर्षा ऋतु और चातुर्मास की शुरुआत

गुरु पूर्णिमा से चातुर्मास का आरंभ होता है, जब संत और साधु एक स्थान पर रहकर धर्मोपदेश देते हैं। यह समय आत्मचिंतन, जप-तप और साधना के लिए श्रेष्ठ माना गया है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Guru Purnima 2025: आसमान में दिखेगा बक मून, जानिये क्या है इसका अर्थ और क्यों पड़ा ये नाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।