Bada Mangal 2026: हिंदू कैलेंडर का तीसरा और हनुमान जी का प्रिय महीना शुरू हो चुका है। ये ज्येष्ठ माह है और इसमें आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। बजरंगबली को समर्पित यह पर्व संकटमोचन की कृपा पाने का विशेष दिन माना जाता है। पैराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान राम की पहली बार अपने परम भक्त हनुमान से मुलाकात हुई थी। कुछ अन्य कथाओं में कहा गया है कि ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को ही हनुमान जी को अमरता का वरदान प्राप्त हुआ था।
