Mithun Sankranti 2026 Date: सूर्य देव के किसी राशि में प्रवेश करने पर उसकी संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। अभी ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं, इसलिए अब मिथुन संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। संक्रांति के अवसर पर लोग गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और पूजा-दान करते हैं। मिथुन संक्रांति से सूर्य कैलेंडर का तीसरा महीना शुरू होता है। सूर्य इस राशि में तकरीबन 30 दिनों तक रहते हैं, इसके बाद अगली राशि में प्रवेश करते हैं। इस बार मिथुन संक्रांति का पुण्य काल 6 घंटे से अधिक समय तक रहेगा।
