Get App

Bada Mangal 2026 Upay: खास हैं इस साल के बड़े मंगल, करियर में तरक्की और कर्ज मुक्ति के लिए 8 बड़े मंगल करें ये उपाय

Bada Mangal 2026 Upay: ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं। हर साल इस माह में पड़ने वाले सभी मंगलवार पवन पुत्र हनुमान भक्तों के बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इसमें करियर में तरक्की और कर्ज मुक्ति के लिए कुछ उपाय करने से बड़ी राहत मिल सकती है। आइए जानें क्या है ये उपाय

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2026 पर 7:06 PM
Bada Mangal 2026 Upay: खास हैं इस साल के बड़े मंगल, करियर में तरक्की और कर्ज मुक्ति के लिए 8 बड़े मंगल करें ये उपाय
ज्येष्ठ मास में जल दान और हनुमान उपासना का फल अनंत गुना बढ़ जाता है।

Bada Mangal 2026 Upay: इस साल के बड़े मंगल में दुर्लभ संयोग बन रहा है। इसलिए इस साल ज्येष्ठ माह में आने वाले बड़े मंगल को बेहद खास माना जा रहा है। भगवान के परम भक्त हनुमान को समर्पित यह दिन दुनियाभर में मौजूद अंजनिपुत्र के भक्तों के लिए विशेष स्थान रखता है। इस दिन भक्त व्रत, पूजा-प्रसाद के साथ ही सुंदरकांड का पाठ और भंडारा आदि करते हैं। इस साल ज्येष्ठ माह में अधिक मास का दुर्लभ संयोग 19 साल के बाद बन रहा है। इस वजह से इस साल का ज्येष्ठ माह भी बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इसमें 4 या 5 के स्थान पूरे 8 बड़े मंगल पड़ेंगे।

यह हनुमान भक्तों के लिए एक ऐसा दुर्लभ अवसर है, जो कई वर्षों में एक बार आता है। संकटमोचन के नाम से विख्यात भगवान शिव के छठे रुद्रावतार हनुमान की भक्ति का इससे पावन समय कोई नहीं माना जाता है। इस समय विशेष प्रयोजन से हनुमान जी की उपासना करने वाले भक्तों के हर काम आसान हो जाते हैं। अगर आप परिवार, कारोबार, करियर या आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो इस साल आने वाले बड़े मंगल पर कुछ सरल उपाय कर सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में

करियर में सफलता : करियर में मेहनत का फल नहीं मिल रहा, तो हनुमान जी के चरणों में मीठा पान अर्पित करें। ज्योतिष में पान चढ़ाना कार्य सिद्धि का प्रतीक है। इस उपाय से करियर की बाधाएं दूर होंगी।

आर्थिक तंगी से मुक्ति : ज्येष्ठ के हर मंगलवार को हनुमान मंदिर में बैठकर रामरक्षास्त्रोत का पाठ करें। प्रभु राम के परम भक्त हनुमान उनके नाम के जाप से बहुत जल्दी प्रसन्न होकर आपकी समस्या का निदान करेंगे।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए : मानसिक शांति या अच्छे स्वास्थ्य के लिए हनुमान जी को इत्र और केवड़े की माला चढ़ा सकते हैं। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

विवाह या मांगलिक दोष : शादी में देरी हो रही है या मांगलिक दोष है, तो बड़े मंगल पर हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं। इससे वैवाहिक जीवन की अनबन भी खत्म होती है।

क्यों खास है यह समय?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें