Get App

Bada Mangal 2026 Upay: कल से शुरू हो रहा है ज्येष्ठ माह, पहले बड़े मंगल को ये उपाय करने से शांत होंगे शनि और मंगल दोष

Bada Mangal 2026 Upay: ज्येष्ठ माह कल से शुरू हो रहा है। इस माह के मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं। इस दिन हनुमान जी की पूजा और व्रत करने से शनि और मंगल दोष में राहत मिलती है। बहुत से भक्त इस दिन कुछ उपाय भी करते हैं। आइए जानें कब होगा ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल

MoneyControl Newsअपडेटेड May 01, 2026 पर 4:51 PM
Bada Mangal 2026 Upay: कल से शुरू हो रहा है ज्येष्ठ माह, पहले बड़े मंगल को ये उपाय करने से शांत होंगे शनि और मंगल दोष
ज्येष्ठ माह में अधिक मास का दुर्लभ संयोग तकरीबन 19 साल के बाद बन रहा है।

Bada Mangal 2026 Upay: हिंदू कैलेंडर का तीसरा महीना ज्येष्ठ कल से शुरू हो रहा है। इस साल इस माह को धार्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस महीने में अधिक मास लग रहा है, जिसमें शुभ और मांगलिक कार्य मना होते हैं। ज्येष्ठ माह में अधिक मास का दुर्लभ संयोग तकरीबन 19 साल के बाद बन रहा है। इस माह के मंगलवार का बहुत खास स्थान होता है। मंगलवार का दिन पवनपुत्र हनुमान जी को समर्पित है। माना जाता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार बजरंगबलि को विशेष रूप से प्रिय होते हैं।

दुनियाभर के हनुमान भक्तों के लिए खास बात ये है कि इस साल ज्येष्ठ माह में अधिक मास लगने से यह महीना 29 या 30 दिनों का न होकर तकरीबन 60 दिनों का होगा। साथ ही इसमें 4 या 5 की जगह 8 बड़े मंगल या बुढ़वा मंगल भी आएंगे। ज्येष्ठ के मंगलवार को इसी नाम से जाना जाता है। यह भक्तों के लिए बेहद शुभ अवसर माना जा रहा है। मान्यता है कि इन दिनों हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करने पर मंगल दोष, शनि कष्ट और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

17 मई से शुरू होगा ज्येष्ठ अधिक मास

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार ज्येष्ठ माह दो मई से शुरू होकर 29 जून तक चलेगा, जिसमें 17 मई से अधिक मास की शुरुआत होगी और 15 जून तक रहेगा। चूंकि यह अधिक मास ज्येष्ठ में ही आ रहा है, इसलिए इसे ज्येष्ठ अधिक मास कहा जाएगा। उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य आनंद भारद्वाज ने बताया कि इस बार ज्येष्ठ माह में भक्तों को 8 बड़े मंगल का पुण्य प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

कब-कब बड़ा मंगल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें