Get App

Baisakhi 2025: देश-विदेश में कैसे मनाई जाती है बैसाखी, जानिए खास बातें

Baisakhi 2025: बैसाखी का पर्व हर साल मेष संक्रांति के साथ मनाया जाता है, जो खुशहाली, समृद्धि और एकता का प्रतीक है, खासकर सिख समुदाय के लिए। इस साल 13 अप्रैल को बैसाखी का त्योहार मनाया जा रहा है। आइए, इस मौके पर जानें बैसाखी के महत्व के बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 13, 2025 पर 11:52 AM
Baisakhi 2025: देश-विदेश में कैसे मनाई जाती है बैसाखी, जानिए खास बातें
Baisakhi 2025: इस वर्ष बैसाखी 13 अप्रैल 2025 को मनाई जा रही है।

बैसाखी का त्योहार भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो हर साल वैशाख मास की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। ये दिन न सिर्फ किसानों की मेहनत का उत्सव है, बल्कि सिख समुदाय के लिए भी बेहद पावन और महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करता है, जिससे हिंदू सौर नववर्ष की भी शुरुआत होती है। बैसाखी के दिन गुरुद्वारों में भजन-कीर्तन, लंगर और शोभायात्राओं का आयोजन होता है, वहीं खेतों में पक चुकी फसलें किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाती हैं।

ये दिन नई ऊर्जा, नई शुरुआत और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। देश के कई हिस्सों में बैसाखी को पारंपरिक पकवान, नृत्य और गीतों के साथ पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाता है। ये त्योहार न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत खास है।

इस बार कब मनाई जा रही है बैसाखी?

इस वर्ष बैसाखी 13 अप्रैल 2025 को मनाई जा रही है। इस दिन वैशाख मास का आरंभ होता है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:28 से 5:13 बजे तक रहेगा, जबकि सूर्योदय सुबह 5:58 बजे और सूर्यास्त शाम 6:46 बजे होगा। दिनभर पूजा, शुभ कार्य और दान के लिए उत्तम समय माना गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें