Bhanu Saptami 2026: भानु सप्तमी का पर्व आज 07 जून को दुर्लभ संयोग में मनाया जा रहा है। हिंदू कैलेंडर के किसी माह के कृष्ण या शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि जब रविवार के दिन पड़ती है, तो उस दिन भानु सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार सूर्य देव को 'भानु' भी कहा जाता है, इसलिए रविवार और सप्तमी का यह मेल बेहद पवित्र और फलदायी माना जाता है। इस साल यह संयोग ज्येष्ठ अधिक मास में पड़ रहा है। अधिक मास 3 साल में एक बार आता है और अधिक मास में भानु सप्तमी का संयोग और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जब भी सप्तमी तिथि रविवार के दिन पड़ती है, तो उस संयोग को भानु सप्तमी (या रवि सप्तमी) कहा जाता है।
