Get App

Braj Holi 2026: लड्डूमार होली के साथ विश्वप्रसिद्ध ब्रज की होली आज से शुरू, जानें ब्रज मंडल में कब और कहां होगी कौन सी होली?

Braj Holi 2026: कान्हा की धरती पर होली का एक अलग, निराला और अनूठा ही रूप देखने को मिलता है। यूं तो समूचे ब्रज मंडल में होली की शुरुआत बसंत पंचमी के दिन से ही हो जाती है, लेकिन होली के आठ दिन पहले लड्डूमार होली से यहां औपचारिक तौर से ये पर्व आरंभ होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 11:14 AM
Braj Holi 2026: लड्डूमार होली के साथ विश्वप्रसिद्ध ब्रज की होली आज से शुरू, जानें ब्रज मंडल में कब और कहां होगी कौन सी होली?
आज से पूरे ब्रज में लड्डूमार, लट्ठमार होली से लेकर फूलों की होली खेली जाती है।

Braj Holi 2026: पूरी दुनिया में कान्हा की धरती के नाम से विख्यात ब्रज मंडल में आज से होली की शुरुआत हो रही है। आज ही वो शुभ दिन है जब बरसाने से भगवान श्री कृष्ण को होली खेलने के लिए नंदगांव आमंत्रण जाता है। इसी दौरान वहां लड्डुओं की होली खेली जाती है और होली के पर्व की औपचारि शुरुआत हो जाती है। आज से लेकर रंगों वाली होली तक पूरे ब्रज में लड्डूमार, लट्ठमार होली से लेकर फूलों की होली खेली जाती है। ब्रज की होली की परंपराएं पूरी दुनिया में मश्हूर हैं। फाल्गुन के महीने में दुनियाभर से कृष्ण भक्त और पर्यटक ब्रज की होली देखने और खेलने के लिए आते हैं। आइए जानें इस साल मथुरा, वृंदावन, नंदगांव और बरसाना में कब, कौन सी होली होगी? यहां पूरा कैलेंडर समय और स्थान के साथ दिया जा रहा है।

ब्रज होली 2026 का पूरा कैलेंडर

ब्रज होली 2026 तारीखें इवेंट जगह

  • 24 फरवरी, 2026 लड्डू होली बरसाना राधा रानी मंदिर
  • 25 फरवरी, 2026 बरसाना लट्ठमार होली बरसाना
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें