Get App

Budh Pradosh Vrat 2025: आज इस शुभ मुहूर्त में की जाएगी भगवान भोले नाथ की पूजा

Budh Pradosh Vrat 2025 धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव की उपासना से वह प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। प्रदोष व्रत जब बुधवार को पड़ता है तो इसे बुध प्रदोष व्रत कहते हैं। यह संतान प्राप्ति और सुख-समृद्धि की कामना के लिए उत्तम माना जाता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2025 पर 12:02 PM
Budh Pradosh Vrat 2025: आज इस शुभ मुहूर्त में की जाएगी भगवान भोले नाथ की पूजा
एक साल में 24 प्रदोष व्रत पड़ते हैं और हर दिन होने वाले व्रत का महत्व अलग होता है।

Budh Pradosh Vrat 2025: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत महत्व है। यह व्रत प्रत्येक हिंदू मास के दोनों पक्ष की त्रयोदशी यानी 13 तारीख को किया जाता है। इस दिन भक्त विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करते हैं व्रत करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पूरी आस्था के साथ भगवान शिव की उपासना से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं। प्रदोष व्रत जब बुधवार के दिन पड़ता है तो इसे बुध प्रदोष व्रत कहते हैं। यह व्रत संतान प्राप्ति और सुख-समृद्धि की कामना के लिए उत्तम माना जाता है।

एक साल में आते हैं 24 प्रदोष व्रत

प्रदोष व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए किया जाता है। पूरे साल में 24 प्रदोष व्रत आते हैं। इस माह यानी भाद्रपद माह का प्रदोष व्रत आज 20 अगस्त को किया जा रहा है। आज बुधवार होने की वजह से इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हफ्ते के हर दिन पर होने वाले प्रदोष व्रत का महत्व अलग-अलग होता है। बुधवार का प्रदोष संतान प्राप्ति या संतान की खुशहाली के लिए किया जाता है।

  • तिथि प्रारंभ: 20 अगस्त 2025, बुधवार को दोपहर 1:58 बजे
  • तिथि समाप्ति: 21 अगस्त 2025, गुरुवार को दोपहर 12:44 बजे
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें