Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की उपासना को समर्पित चैत्र नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के सबसे बड़े और प्रमुख त्योहारों में गिना जाता है। चैत्र हिंदू कैलेंडर का पहला महीना होता है। इसमें शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से हिंदू नर्व वर्ष शुरू होता है और इसी दिन से चैत्र नवरात्रि का भी शुभारंभ होता है। साल में आने वाली चार नवरात्रि में से ये भी एक होती है, जो गर्मियों के मौसम की शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है। इस पर्व में नौ दिनों तक मां दुर्गा की उपासना की जाती है। आइए जानें इस साल चैत्र नवरात्रि का पर्व कब से शुरू होगा और इसमें कौन से शुभ योग बन रहे हैं?
