Chaitra Navratri 2026 Fourth Day: नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत और त्योहारों में से एक माना जाता है। साल में चार बार मनाए जाने वाले नवरात्रि पर्व में से चैत्र नवरात्रि सबसे पहली होता है। इसे वसंति नवरात्रि भी कहते हैं और इसकी शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है। इसी तिथि हिंदू नव वर्ष भी शुरू होता है। इसलिए ये हिंदू वर्ष की पहली नवरात्रि होती है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में हर दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नौ दिन की नौ देवियों में से चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। यह आज यानी 22 मार्च को किया जाएगा। माना जाता है कि मां कूष्मांडा ने अपनी मुस्कान से सृष्टि की रचना की है। इनके आशीर्वाद से सेहत, ऊर्जा और समृद्धि की प्राप्ति होती।
