Chaitra Navratri 2026 Kanya Puja: हिंदू धर्म में छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का रूप माना जाता है। इसीलिए नवरात्रि में विशेष रूप से कन्या पूजन या कंजक पूजन किया जाता है। माना जाता है कि नवरात्रि में कन्या पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं। हिंदू वर्ष में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिसमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि गृहस्थ विशेष रूप से मनाते हैं। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि पर्व में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती हैं। कंजक पूजन इन्हीं नौ देवियों के प्रतीक के रूप में किया जाता है। मुख्य रूप से कन्या पूजन नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को किया जाता है। लेकिन आप चाहें तो नवरात्रि के 9 दिन कन्या पूजा कर सकते हैं। आइए जानें इस साल कन्या पूजन किस दिन किया जाएगा, इसकी विधि, मुहूर्त और महत्व क्या है?
