Chaitra Navratri 2026 Story: चैत्र नवरात्रि का पर्व हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होता है और नौ दिनों तक चलता है। इस पर्व में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और उनसे खुशहाली, संपन्नता और सकारात्मकता की कामना करते हैं। माता के बहुत से भक्त नौ दिनों का उपवास करते हैं और नवमी तिथि को व्रत का पारण करते हैं। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना करते हैं और अखंड ज्योत जलाते हैं। माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार पर देवी मां की कृपा भी बरसती है। आइए जानते हैं आज से शुरू हुए चैत्र नवरात्रि की शुरुआत कैसे हुई और इसकी पौराणिक कथा क्या है?
