Chaitra Navratri Second Day: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से मनाए जाने वाले नवरात्रि पर्व की आज से शुरुआत हो चुकी है। ये पर्व नौ दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नौ देवियों को समर्पित इस पर्व का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। माता दुर्गा के इस स्वरूप को तप, त्याग और संयम का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि मां दुर्गा के इस रूप की पूजा करने से ज्ञान, विवेक और आत्मबल की प्राप्ति होती है।
