Chandra Grahan 2026 Date: ग्रहण की खगोलविदों के लिए जितनी अहमियत है, धार्मिक तौर से भी इसका उतना ही महत्व है। हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ समय माना जाता है और इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और पूजा-पाठ पर भी रोक रहती है। इस अवधि में खाने-पीने से लेकर भोजन बनाने तक पर भी पाबंदी रहती है। इस साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण होली ये एक दिन पहले लगेगा, जब चंद्रमा का रंग लाल हो जाएगा। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, ये ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगेगा। ये एक खंडग्रास यानी आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में सिर्फ समापन होने के करीब नजर आएगा। आइए जानें इस ग्रहण का समय, सूतक काल और सही तारीख।
