Chandra Grahan 2026: सूरज और चंद्रमा के बीच जब पृथ्वी आ जाती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है। यह खगोलीय घटना निश्चित समय के अंतराल पर घटती रहती है लेकिन इसे दुनिया के सभी देशों के लोग एक साथ नहीं देख पाते हैं। हालांकि धरती से कई मील दूर आसमान में घटने वाली इस खागोलीय घटना को धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन को प्रभावित करता है। इस साल के पहले चंद्र ग्रहण का भी असर सभी राशियों के जीवन पर पडेगा। आइए जानें ये किस राशि के जीवन पर कैसा असर डालेगा?
