Chandra Grahan 2026: साल 2025 ढेरों अच्छी-बुरी घटनाओं की यादों के साथ अब विदा होने को तैयार है। खगोलीय घटनाओं के लिहाज से भी ये साल खास रहा है। अब लोग नए साल की खगोलीय घटनाओं के बारे में जानने को उत्सुक हैं। नए साल में भी साल 2025 की तरह दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण होंगे। यह दुर्लभ खगोलीय घटना लोगों को बहुत रोमांचित करती है। लेकिन हर घटना देख पाना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं होता है। साल 2026 में दो चंद्र ग्रहण होंगे लेकिन इनमें से सिर्फ एक ही भारत में दिखाई देगा। इनमें से एक चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होगा, जबकि दूसरा श्रावण पूर्णिमा के दिन होगा। आइए जानें इनमें से कौन सा ग्रहण भारत में नजर आएगा और ये कैसा ग्रहण होगा?
