Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो हमेशा पूर्णिमा तिथि पर लगता है। साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण इस साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को 3 मार्च के दिन लगेगा। साल का पहला ग्रहण और प्रमुख हिंदू पर्व होली का समय आपस में टकरा रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को रंगो का त्योहार होली मनाया जाता है। लेकिन इस साल ग्रहण के कारण लोग भ्रम में हैं कि होलिका दहन किस दिन होगा, रंगों का पर्व होली कब मनाया जाएगा, ग्रहण का सूतक काल कब से लगेगा, इसमें क्या करें और क्या न करें? आइए जानें इन सभी सवालों के जवाब।
