Chandra Grahan 2026: ग्रहण को वैज्ञानिकों के लिए खबसूरत और दुर्लभ खगोलीय घटना माना जाता है। लेकिन इसकी धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी अहमियत होती है। हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ माना जाता है। इसलिए ग्रहण काल में ही नहीं उससे पहले सूतक काल के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ, शुभ और नया काम करने की मनाही रहती है। इतना ही नहीं ग्रहण से गर्भवती महिलाओं को भी बचने की सलाह दी जाती है।
