Chhath Puja 2025: छठ पूजा की सामग्री में फल, फूल, अनाज, सहित तमाम चीजों के साथ ही बांस के दउरा और सूप का भी इस्तेमाल किया जाता है। ये भी इस महापर्व का अभिन्न हिस्सा है, जिसके बिना ये त्योहार अधूरा माना जाता है। इसके इस्तेमाल के पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों कारण हैं। यह पर्व आज से शुरू हो चुका है और इसमें कल खरना की विधि की जाएगी। इसके बाद सोमवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। कल खरना प्रसाद के बाद से छठ व्रती 36 दिनों का निर्जला उपवास शुरू करेंगे। आइए जानें इस व्रत में बांस के दउरा और सूप का क्या महत्व है?
