Shani Jayanti 2026: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान सूर्य और देवी छाया के पुत्र शनि देव का जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन हुआ था। इसलिए इस दिन शनि अमावस्या मनाई जाती है। माना जाता है इस दिन शनि देव की पूजा करने से शनि की ढैया और साढ़ेसाती में राहत मिलती है। इस साल की शनि अमावस्या 16 मई को होगी। यह अत्यंत विशेष मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन साल की पहली शनिश्चरी अमावस्या भी पड़ रही है। यानी शनि जयंति के साथ शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इतना ही नहीं इस दिन और भी कई संयोगों का निर्माण हो रहा है। आइए जानें इसके बारे में
