Get App

Chitragupta Puja 2025 Katha: आज होगी चित्रगुप्त पूजा, जानिए कलम-दवात के देवता की उत्पत्ति की कथा

Chitragupta Puja 2025 Katha: चित्रगुप्त पूजा आज यानी गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 के दिन की जाएगी। इस दिन चित्रगुप्त जी की पूजा करने से जीवन के सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। आइए जानें पूजा का मुहूर्त, विधि और चित्रगुप्त की उत्पत्ति की पौराणिक कथा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 23, 2025 पर 9:18 AM
Chitragupta Puja 2025 Katha: आज होगी चित्रगुप्त पूजा, जानिए कलम-दवात के देवता की उत्पत्ति की कथा
चित्रगुप्त जी की पूजा करने से जीवन के सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।

Chitragupta Puja 2025 Katha: कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को एक नहीं दो पर्व मनाए जाते हैं। ये पांच दिनों के दिवाली पर्व का अंतिम दिन होता है और इस दिन भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा का त्योहार मनाया जाता है। चित्रगुप्त पूजा या कागज, कलम और दवात की पूजा कायस्थ समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। चित्रगुप्त भगवान इनके इष्टदेव हैं और संसार में सभी जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा लिखने वाले हैं। इस साल ये पूजा आज यानी गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 के दिन की जाएगी। इस दिन चित्रगुप्त जी की पूजा करने से जीवन के सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। आइए जानें पूजा का मुहूर्त, विधि और चित्रगुप्त की उत्पत्ति की पौराणिक कथा

पूजा का मुहूर्त

इस साल भगवान चित्रगुप्त की पूजा 23 अक्टूबर के दिन की जाएगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक है। इस दिन आयुष्मान व शिववास योग भी बन रहे हैं।

ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 04:45 बजे से सुबह 05:36 बजे तक

विजय मुहूर्त : दोपहर 01:58 बजे से दोपहर 02:43 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:43 बजे से शाम 06:09 बजे तक

निशिता मुहूर्त : रात 11:40 बजे से मध्यरात्रि 12:31 बजे तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें