Devuthani Ekadashi 2025 Today: आज देवउठनी एकादशी है। आज भगवान विष्णु चार मास की योग निद्रा से जागने के बाद सृष्टि के संचालन का कार्यभार फिर से संभालेंगे। भगवान विष्णु अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को शयन करते हैं, इसे देवशयनी एकादशी कहते हैं और ये चार मास की अवधि चतुर्मास कहलाती है। चतुर्मास में हिंदू धर्म के सभी मांगलिक कार्य स्थगित रहते हैं, जो आज भगवान श्रीहरि विष्णु के जागने के बाद पुन: शुरू हो जाते हैं। आज पूरे दिन को शुभ माना जाता है। लेकिन इस साल देवउठनी एकादशी पर भद्रा और पंचक दोनों लग रहे हैं। इसलिए आज देवों को जगाते समय इसका विचार करना बहुत जरूरी है। आइए जानें आज की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत पारण का समय
